उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से की अपील

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी के हाथरस कांड की सुनवाई गुरुवा दोपहर दो बजे के बाद होंगी। हाथरस कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपील किया है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, हर महीने की 30 तारीख को हाथरस की बेटी की स्मृति दिवस मनाएं। अखिलेश ने यह भी कहा कि, उत्तर प्रदेश की भाजपा की सरकार दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो।

हाथरस कांड के मामले की सुनवाई गुरुवार दोपहर दो बजे के बाद होंगी।

साल 2020 में 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया था। लड़की के साथ मारपीट भी की गई थी। गंभीर हालत में लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई। सफदरजंग अस्पताल में पीड़ित की मौत के बाद पुलिस ने रात में ही पीड़ित का शव गांव ले जाकर परिवार की गैरमौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया था।

Related Articles

Back to top button