उत्तर प्रदेशराज्य

DG कॉन्फ्रेंस में मोदी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:PM नरेंद्र मोदी आज यूपी पुलिस मुख्यालय में 10 घंटे तक रहेंगे। वह सुबह मुख्यालय पहुंच गए हैं। वहां अखिल भारतीय डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल अधिकारियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद देश के शीर्ष अधिकारी सुरक्षा के विषय मे अपने सुझाव रखेंगे। साथ ही वह आंतरिक सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों में अपने अनुभवों को भी साझा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए चीफ अजीत डोभाल भी साथ हैं।

आंतरिक सुरक्षा पर बैठक शुरू, गृहमंत्री शाह और NSA डोभाल भी हैं साथ

सभी प्रदेशों के DGP बेहतर पुलिसिंग और भविष्य की चुनौतियों पर प्रेजेंटेशन देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद लंच ब्रेक होगा। इसके बाद फिर कॉन्फ्रेंस शुरू होगी। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री राजभवन लौटेंगे।यूपी में पहली बार आयोजित हो रही तीन दिवसीय डीजी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने इसका शुभारंभ किया है। शुक्रवार रात ही प्रधानमंत्री भी लखनऊ पहुंच गए हैं। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री इतना लंबा समय यूपी में बिता रहे हैं। वह शुक्रवार रात 9 बजे से लखनऊ में हैं। रविवार को वह कॉन्फ्रेंस में आखिरी संबोधन देने के बाद शाम 4 बजे वापस दिल्ली लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button