उत्तर प्रदेशराज्य

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान से कट जाएंगे सारे पाप

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आज देव दीपावली है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित करने की कामना लोगों ने शुरू कर दी है। धर्मशास्त्र के मुताबिक, यही वह दिन है जब गंगा स्नान करने से सारा पाप कट जाता है। लाखों आस्थावान कल शाम से ही घाटों पर विराजमान थे। लिहाजा, शुक्रवार की सुबह 4 बजे से ही स्नान-ध्यान हो रहा है।

वाराणसी में आज गंगा तट पर भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। - Dainik Bhaskar
वाराणसी में आज गंगा तट पर भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया।

हर घाट पर लोग ठंड को धता बताकर देवों के अमृत वर्षा का लाभ उठाने आ रहे हैं। ज्यादातर तो ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान कर लिए। मांगलिक गीतों, हर-हर गंगे, जय श्री राम और हर-हर महादेव की गूंज हर घाट किनारे और मंदिरों में हो रही है।व्रत रखने वाले गंगा में 5 डुबकी लगाकर घाट पर दान करते हैं। इसके बाद घर में ही हवन-पूजन किया जाता है। कुंडली, धन और शनि के दोष निवारण के लिए आज का दिन सबसे शुभ माना जाता है। कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर दशाश्वमेध घाट का स्नान और उपवास करने से हजार अश्वमेध और 100 राजसूय यज्ञ के बराबर फल मिलता है।

Related Articles

Back to top button