साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तो जब कभी भी चंद्र या सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है तो सूतक लगता है। इस दाैरान पूजा-पाठ और मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, लेकिन इस बार लग रहे उपछाया ग्रहण से सूतक का कोई प्रभाव नहीं होगा, इस दिन भी आम दिनों की तरह मंदिर खुला रहेगा और सभी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।

19 नवंबर को लग रहा चंद्र ग्रहण, उपछाया ग्रहण होगा। इस वजह से सूतक नहीं माना जाएगा। उन्होंने बताया कि उपछाया उस स्थिति में लगता है जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपछाया से ही वापस लौट जाता है। इस स्थिति में चांद पर एक धुंधली सी परत नजर आती है। ऐसे में चांद के आकार पर भी कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन इसे नंगी आंखों से कतई न देखें। चंद्र ग्रहण सुबह 11: 34 बजे से शाम को 5:33 बजे तक रहेगा। उपछाया चंद्र ग्रहण बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होता है। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होता।