साइकिल छोड़ BJP के हुए 4 MLC
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आज भाजपा ने सपा को बड़ा झटका दिया है। आज लखनऊ में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पौत्र रविशंकर सिंह ने भाजपा जॉइन कर लिया। रविशंकर सिंह सपा से एमएलसी हैं। इसी तरह मुलायम सिंह यादव के खास रहे सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के रहने वाले सीपी चंद और झांसी से सपा एमएलसी आरती निरंजन भी भाजपा में शामिल हो गईं। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा के चारों एमएलसी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। एक टीवी चैनल से बात करते हुए एमएलसी नरेंद्र भाटी ने कहा कि अब सपा मुलायम सिंह यादव की नहीं रही। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। सपा के इन नेताओं के आने से भाजपा को ताकत मिली है। अब इनसे उम्मीद है कि सपा में जो इनके मित्र हैं उनको आप भाजपा में लाएंगे।