उत्तर प्रदेशराज्य

हज पर जाने की इच्छुक महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बिना महरम (ऐसे पुरुष रिश्तेदार जिनसे निकाह जायज नहीं है।) के चार महिलाएं एक साथ हज पर जा सकेंगी। अब तक संरक्षक के तौर पर किसी एक महरम को ले जाना जरूरी था। आवेदन करने वाली महिलाओं में से चार-चार महिलाओं का समूह बनाया जाएगा। ऐसी महिलाओं की उम्र 45 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, गर्भवती हज पर नहीं जा सकेंगी। सऊदी अरब ने वर्ष 2018 में इस व्यवस्था में बदलाव किया तो यहां भी सरकार ने हज नियमावली में बदलाव किए हैैं।

अब लोगों को लाभ इसलिए मिलेगा क्योंकि इससे पहले कोरोना काल की वजह से हज यात्रा नहीं हो पा रही थी। हालांकि बदली व्यवस्था में हज पर जाने के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की दो डोज लगवाना और प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button