उत्तर प्रदेशराज्य
ग्रीन गैस सप्लाई 30 घंटे से बाधित
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मरम्मत काम की वजह से ग्रीन गैस की सप्लाई बाधित हो गई है। इसकी वजह से हजारों शहर वासियों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार से शुरू हुई समस्या सोमवार को रही। गोमती नगर, इंदिरा नगर, वृंदावन समेत शहर के कई इलाकों में लोगों के यहां सप्लाई बाधित हो गई। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ते जा रही है। शहर के करीब 35 सीएनजी पेट्रोप पंप में 26 की सप्लाई बाधित है। शहर में करीब 40 हजार गाड़ी वालों की परेशानी बढ़ गई है।

ग्रीन गैस से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सोमवार देर रात तक समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान नौ पेट्रोल पंप से सप्लाई चालू है लेकिन वहां लोगों की काफी ज्यादा भीड़ रहती है। गोमती नगर निवासी एके सिंह ने बताया कि उनको अपनी गाड़ी में सीएनजी डलवाने के लिए करीब दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।