उत्तर प्रदेशराज्य

शिव मंदिर में चोरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोर दान पात्र में रखे हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर में रखा कीमती सामान भी चुरा लिया। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ब्रम्हेश्वर महादेव जी का मंदिर। - Dainik Bhaskar
ब्रम्हेश्वर महादेव जी का मंदिर।


ठाकुरगंज के दौलतगंज सज्जादगंज कुल्फी कालोनी में ब्रम्हेश्वर महादेव जी का मंदिर है। जिसमें शुक्रवार देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दानपात्र तोड़कर करीब 25 हजार नकद और कीमती समान चुरा ले गए। क्षेत्रीय मीता के मुताबिक मंदिर का फरवरी 2010 में कराया था। यहां पर क्षेत्रीय लोगों के साथ आसपास के लोग भी पूजा करने आते हैं। मंदिर निर्माण के बाद से दान पात्र नहीं खुला है। इसके चलते इसमें भारी चढ़ावा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button