उत्तर प्रदेशराज्य

आमने – सामने होंगी प्रियंका और स्मृति

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:15 नवंबर को यानी 2 दिन बाद मुरादाबाद में प्रियंका गांधी वाड्रा और स्मृति ईरानी आमने – सामने होंगे। कांग्रेस महासचिव मुरादाबाद में वेस्ट UP के 12 जिलों के पदाधिकारियों का संगठनात्मक सम्मेलन करने आ रही हैं।

15 नवंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी मुरादाबाद में 3 किमी के फासले पर अपने- अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। - Dainik Bhaskar

वहीं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी 15 नवंबर को मुरादाबाद में “कमल शक्ति संवाद” और “प्रबुद्ध वर्ग महिला” सम्मेलन को संबोधित करेंगी। दोनों के कार्यक्रम स्थलों में 3 किमी का फासला है। प्रियंका लाइनपार रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगी। वहीं स्मृति ईरानी सुबह 11 बजे पंचायत भवन सभागार में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पंचायत भवन में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम एवं प्रबुद्ध वर्ग महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण पर आधारित है। इसमें मां दुर्गा के 9 रूपों अनुप्रेरित महिलाओं काे सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा 15 नवंबर को मुरादाबाद के लाइनपार रामलीला मैदान में संगठनात्मक सम्मेलन करेंगी। इसमें मुरादाबाद और बरेली मंडल के सभी जिलों के साथ ही सहारनपुर, मुजफ्फर नगर और शामली जनपद के कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

Related Articles

Back to top button