उत्तर प्रदेशराज्य

नोटबंदी मास्टर नहीं, ब्रेन स्ट्रोक निकली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी इत्र लांच किया। 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। अखिलेश ने कहा कि जब इत्र की खुशबू 2022 में अपना असर दिखाएगी। इसे लोग सूंघेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि कौन आ रहा है? 2024 में 24 प्राकृतिक इत्रों वाला इत्र लांच होगा। कन्नौज के एमएलसी पम्मी जैन ने कहा कि जब लोग इसे इस्तेमाल करेंगे तो उन्हे इसमें समाजवाद की खुशबू आएगी जो 2022 में नफरत को खत्म करेगी।

इत्र लांच करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।
इत्र लांच करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

केंद्र से अखिलेश ने किया सवाल- गैस सिलेंडर के दाम कब कम होंगे

नोटबंदी के पांच साल पूरे होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को खजांची यादव का 5वां बर्थडे मनाया। खजांची यादव कन्नौज का है, उसका जन्म बैंक नोटबंदी के दौरान बैंक के बाहर लगी लाइन में हुआ था। इस दौरान अखिलेश यादव ने गैस सिलेंडर दिखाते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि इसके दाम कब कम होंगे? अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी के फैसले को मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा था, लेकिन यह ब्रेन स्ट्रोक निकला।

अखिलेश ने कहा कि अर्थव्यवस्था के जो हालात हैं, उसका कारण भाजपा के गलत फैसले हैं। जब तक भाजपा सरकार में है, न्याय नहीं हो सकता है। ट्रिपल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। दिल्ली का इंजन, लखनऊ का इंजन और लखीमपुर का इंजन। लखीमपुर की हिंसा में SIT की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री खुद सोचे कि सुप्रीम कोर्ट क्यों सवाल उठा रहा है। गृह राज्यमंत्री का अभी भी इस्तीफा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री अपने खानदान के पास चले जाएं यूपी का भला हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button