उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में 5वां दीपोत्सव आज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अयोध्या में 5वां दीपोत्सव आज मनाया जाएगा। दीपोत्सव के कार्यक्रम में दीप जलाने का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। सरयू के किनारे बने राम की पैड़ी से जुड़े 32 घाट पर करीब 9 लाख दीप जलेंगे। वॉलिंटियर इन्हें घाट पर बिछाने का काम पूरा कर चुके है। दीयों में तेल और रूई की बाती आज लगाई जाएगी। अवध विश्वविद्यालय के छात्रों की काफी संख्या है जो इस काम में जुटे हैं। वहीं, टीचर्स अंकुर तिवारी का कहना है कि 9 लाख दीयों को जलाने के लिए तकरीबन 36 हजार लीटर तेल की आवश्यकता होगी और उतना तेल इन दीयों में डाला जाएगा।

प्रत्येक घाट पर 4 प्रतिशत दीप बढ़े, 32 पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

अवध विश्वविद्यालय के छात्र कीर्तिधर द्विवेदी ने बताया कि, 20 से 25 समाजसेवी संगठन से जुड़े लोग, 15 महाविद्यायल और मुख्य रुप से अवध विश्वविद्यालय के सभी विभाग के छात्र और प्रोफेसर की ड्यूटी लगाई गई है। बीते साल 8 हजार थे इस बार 12 हजार वॉलिंटियर है। 32 पर्यवेक्षक को प्रत्येक घाट पर जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही 50 वॉलिंटियर पर एक समन्यवक प्रत्येक घाट पर रखे गए है। दीप जलाने के लिए मोम्मबत्ती लगाते है। दीपक जलाने के लिए रुई के ऊपर कपूर लगाया जाएगा।

अवध विश्विवद्यालय की फाइन आर्ट के छात्रों ने राम के जीवन से जुड़े करीब कलाकृतियों को रंगोली से बनाया है।

घाट पर बने राम के जीवन से जुड़े रंगोली के चित्र

राम की पैड़ी मिट्‌टी के दीप सजा दिये गए है। बुधवार को प्रत्येक दीप में तेल और बाती लगाई जाएगी। घाट पर अवध विश्विवद्यालय की फाइन आर्ट के छात्रों ने राम के जीवन से जुड़े करीब कलाकृतियों को रंगोली से बनाया है।

Related Articles

Back to top button