उत्तर प्रदेशराज्य

नवंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों की भरमार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यदि आपका कोई जरूरी बैंक से संबंधित काम हो तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। नवंबर महीने में तीज-त्योहार के कारण उत्तर प्रदेश में दस दिन बैंक बंद रहेंगे। नवंबर महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने धनतेरस, दिपावली, भाई दूज, छठ पूजा, गुरुनानक जयंती मनाई जानी है। लिहाजा कई छुट्टियां पड़ने वाली है। यहां बता दें कि देश भर के सभी बैंक 17 दिन बंद नहीं रहेंगे क्योंकि रिजर्व बैंक आफ इंडिया जो छुट्टियां तय करता है उनमें कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय होती हैं।

 नवंबर महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। 

 नवंबर महीने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 1, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 19, 22 और 23 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा महीने में चार रविवार व दूसरे व चौथे शनिवार को भी छुट्टी है.उत्तर प्रदेश के बैंकों में छुट्टियों की शुरुआत दीपावली से हो रही है। चार नवंबर को दीपावली, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा, छह नवंबर को चित्रगुप्त जयंती, सात नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। यानी महीने के शुरुआत में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार तो 14 नवंबर को रविवार का अवकाश है। फिर 19 नवंबर को गुरुनानक जयंती की छुट्टी है।इस तरह कुल मिलाकर माह भर में दस दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि छुट्टी के दौरान सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। 

Related Articles

Back to top button