उत्तर प्रदेशराज्य

कोरोना वैक्सीन लगाकर UP देश में अव्वल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में देश में सर्वाधिक 13 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। वहीं, देश में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 9.76 करोड़ टीके और तीसरे नंबर पर 7.63 करोड़ वैक्सीन पश्चिम बंगाल में लगाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण में लगी पूरी टीम को बधाई दी है।

प्रदेश में अब तक कुल 13 करोड़ 1 लाख 4 हजार 455 कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

13 करोड़ 1 लाख 4 हजार 455 को लगी कोविड वैक्सीन

प्रदेश में अब तक कुल 13 करोड़ 1 लाख 4 हजार 455 कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें से 9.78 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और 3.21 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवा ली है। शुक्रवार को कुल 12 हजार 642 वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाई गई। जिनमें से 12 हजार 550 सरकारी केंद्र व 92 निजी केंद्र रहे। रात 9 बजे तक करीब 8.5 लाख लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।

24 घंटे में 7 जिलों में 8 नए पॉजिटिव मिले

24 घंटे में 1.80 लाख सैंपलिंग की टेस्टिंग में 7 जिलों में 8 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 12 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। अब यूपी में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 98 हो गई है।

Related Articles

Back to top button