उत्तर प्रदेशराज्य

दीपावली पर रेलवे ने दी बड़ी राहत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दीपावली पर दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए रेलवे चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेनें 30 व 31 अक्टूबर को चलेंगी। यह ट्रेन लखनऊ होकर बिहार की ओ जाएंगी। ट्रेन नंबर 01698 दिल्ली -भागलपुर पूजा स्पेशल 30 अक्टूबर को दिल्ली से शाम छह बजे चलकर सुबह चार बजे लखनऊ होते हुए भागलपुर रवाना हो जाएगी।

 दीपावली पर दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए रेलवे चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। 

इसी तरह वापसी में 01697 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल 31 अक्टूबर को भागलपुर से रात 10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे लखनऊ हाेते हुए रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 09642 आनंद विहार -दरभंगा स्पेशल 30 अक्टूबर को आनंद विहार रात 12:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे लखनऊ होते हुए रात 09:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09641 दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल 30 अक्टूबर को दरभंगा से रात 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे लखनऊ हाेते हुए रात 09:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन 09644 आनंद विहार-कटिहार स्पेशल 31 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 5:10 बजे चलकर रात 3:10 बजे लखनऊ हाेते हुए रात आठ बजे कटिहार पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button