भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। शांता कुमार ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि आजादी के सात दशक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों के सपनों का भारत बनाने के अधूरे सपने को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर पर भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर एक ऐतिहासिक काम किया है। आज किसी को उन पर ऊंगली उठाने का साहस नहीं हैं। उन्होंने कहा भगवान करे कि केंद्र की तरह राज्यों में भी भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो तो आंत्योदय की भावना से चलने वाली सरकार एक नए भारत का निर्माण कर सकेगी। उन्हाेंने कहा आज पूरा देश बड़े उत्साह और प्रसन्नता से नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मना रहा है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवभूमि हिमाचल की ओर से जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में भारत विश्वभर में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। इसके अलावा प्रदेशभर के अन्य भाजपा नेताओं सहित राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी मोदी को जन्मदिन की शुभकानाएं दीं।