उत्तर प्रदेशराज्य

आधी रात बाद आइएएस अफसरों का तबादला

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला आधी रात के बाद भी जारी है। गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इनमें जिलाधिकारी पद से हटाए गए दो का तबादला निरस्त किया गया है जबकि प्रतीक्षरत दो को नई तैनाती मिली है।

उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया।

उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया।

उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार देर रात 15 आइएएस अधिकारियों का तबादला किया। इनमें से बुधवार देर रात किए गए दो आइएएस अधिकारियों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। डीएम अमेठी से डीएम मऊ के पद पर किया गया अरुण कुमार का तबादला रद कर दिया गया है। वह अब डीएम अमेठी बने रहेंगे। विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से डीएम अमेठी के पद पर भेजे गए शेषमणि पांडेय का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है। वह अब हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग में विशेष सचिव रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी अयोध्या के पद से हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत अनुज कुमार झा को निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनाती मिली है। इनके साथ ही लम्बे समय से प्रतीक्षारत देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एपीसी के पद पर तैनात किया गया है।  

Related Articles

Back to top button