उत्तर प्रदेशराज्य

सफाईकर्मी की मौत मामले में आगरा के IG हटे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में और 12 IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। शासन ने इसकी सूची जारी कर दी है। एक हफ्ते के भीतर यह तीसरा मौका है जब IPS अफसरों के तबादले हुए हैं। लंबे समय से कानपुर रेंज में तैनात IG मोहित अग्रवाल का लखनऊ तबादला हुआ है। उन्हें तकनीकी सेवाओं का IG बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रतीक्षारत IG प्रशांत कुमार द्वितीय को IG रेंज कानपुर बनाया गया है।प्रशांत कुमार 2000 बैच के IPS हैं।

IG मोहित अग्रवाल लंबे समय से कानपुर में तैनात थे।

इसके अलावा IG आगरा नवीन अरोड़ा को IG बजट पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश की लखनऊ की शाखा में तैनात किया गया है। उनके स्थान पर प्रतीक्षारत IG 2003 बैच के IPS नचिकेता झा को IG रेंज आगरा में तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button