उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्‍या पहुंचे दिल्‍ली के सीएम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 11 बजे सुलतानपुर पहुंचे। यहां उन्‍होंने लोनिवि निरीक्षण भवन पहुंचकर विश्राम किया। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अमेठी व गौरीगंज में 2014 में चुनावी दौरे के दौरान दर्ज मुकदमे चल रहा है। अरविंद केजरीवाल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहे मुसाफिरखाना व गौरीगंज के मुकदमे में स्वेच्छा से जमानत कराने की अर्जी विशेष जज पीके जयंत को दी थी। सुप्रीम कोर्ट की विशेष अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल की व्‍यक्तिगत उपस्थिति पर स्‍टे दे दिया था। अब इन्‍होंने स्‍वेच्‍छा से उपस्थित होकर जमानत की अर्जी दी थी जिसे स्‍वीकार कर लिया गया है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल एमपी एमएलए कोर्ट गए जहां उनकी पेशी चली। सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत को कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इसके बाद जमानतनामा दाखिल करने की प्रक्रिया चली।

आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय उत्‍तर प्रदेश के दौरे पर आएं हैं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को सुबह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। केजरीवाल सीधे सुलतानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वह यहां वर्ष 2014 के एक मामले में कोर्ट में पेश होंगे। फिर यहीं से सीधे अयोध्या जाएंगे और शाम 6:00 बजे सरयू आरती में शामिल होंगे। मंगलवार को रामलला के दर्शन करेंगे। आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button