उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस की बड़ी घोषणा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ें फिर से मजबूत करने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहद मजबूती से उतरने का इरादा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभालते ही कांग्रेस की प्रतिज्ञा तय कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी ने उत्तर प्रदेश में दल लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में कराने की घोषणा की है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभालते ही कांग्रेस की प्रतिज्ञा तय कर दी है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को नई प्रतिज्ञा को ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया है कि कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी। सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर ‘कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।’

Related Articles

Back to top button