उत्तर प्रदेशराज्य

प्रियंका गांधी वाड्रा हिरासत में

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आगरा चोरी के शक में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारी अरुण की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर यूपी में एक बार सियासी माहौल गरमा गया है। मृत अरुण के स्वजन से मुलाकाल करने आगरा जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया है। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हो गई। फिर भी वह नहीं आगरा जाने की जिद पर अड़ी रहीं तो लखनऊ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनको पुलिस लाइन ले जाया गया है।

पुलिस हिरासत में मृत अरुण के स्वजन से मुलाकाल करने आगरा जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया है। 

इससे पहले प्रियंका ने ट्ववीट भी किया। उन्होंने लिखा कि ‘किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? आगरा पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि की मौत की घटना निंदनीय है। भगवान वाल्मीकि जयंती के दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच व पुलिस वालों पर कार्रवाई हो व पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले।’

Related Articles

Back to top button