उत्तर प्रदेशराज्य
महर्षि वाल्मीकि जयंती आज
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बुधवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंदिरों में रामचरित मानस पाठ का आयोजन होगा। ऐसे में लक्ष्मणनगरी में रामजनित मानस का पाठ गूंजेगा। जिले में कुल 23 मंदिरों पर रामचरित मानस पाठ होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसमे हनुमान मंदिर और राम मंदिरों पर यह आयोजन होगा।

यह काम पूरे प्रदेश में मंदिरों में होगा। इसके अलावा भगवान श्रीराम से जुड़े पौराणिक स्थलों पर भी आयोजन होंगे। यह पाठ आठ, बारह और चौबीस घंटे तक होगा। यह आयोजन भी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर चल रहे महोत्सव के अंतर्गत किया जाना है। रामायण का आयोजन जिलों के साथ-साथ तहसील और विकास खंडों में भी होंगे