उत्तर प्रदेशराज्य

दशहरा पर कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :देवी प्रतिमाओं के विसर्जन और दशहरा पर्व के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान सामान्य वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। यह जानकारी बुधवार शाम को डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने दी।

दशहरा पर्व के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। 

अयोध्या मार्ग से कैसरबाग को जाने वाली रोडवेज बसें जीटीआइ से गोमतीनगर के रास्ते समता मूलक, गांधी सेतु, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील और क्लार्क अवध होते हुए जा सकेंगी।

सीतापुर रोड से कैसरबाग को जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें मड़ियांव पुरनियांं, डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पक्का पुल, शाहमीना डालीगंज पुल सीडीआरआइ के रास्ते जा सकेंगी।

Related Articles

Back to top button