उत्तर प्रदेशराज्य

आप के यूपी प्रभारी पर फेंकी स्याही

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जलालपुर रामलीला मैदान में सोमवार को जनसभा को संबोधित करने जा रहे आप के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सि‍ंह को नीरज अग्रहरि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया। उनके ऊपर स्याही फेंकने का भी प्रयास किया गया, लेकिन कार का शीशा बंद होने के चलते सफल नहीं हो सके। 

जलालपुर स्थित रामलीला मैदान में संजय सि‍ंह की जनसभा प्रस्तावित थी। 

जनसभा में संजय स‍िंंह ने कहा क‍ि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को श्मशान बना दिया है। विकास कार्य ठप है। गड्ढायुक्त सड़कें सरकार को आइना दिखा रही हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा पदाधिकारी हैवान बन गए हैं। यदि 2021 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 24 घंटे में 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button