उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह थोड़ी देर बाद गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में होंगे भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वह पीजीआई लखनऊ में भर्ती थे लेकिन अब उनका इलाज यशोदा अस्पताल में चलेगा। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए वह 2:30 बजे हिण्डन एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद सीधा उन्हें अस्पताल में ले जाया जाएगा।

दरअसल अभी हाल में ही कल्याण सिंह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ के कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लखनऊ के माल एवेन्यू में रहने वाले कल्याण सिंह को बुखार आ रहा था जिसके बाद उनकी जांच गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

बता दें कि कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता हैं। वह चार सितंबर 2014 से 8 सितंबर 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे। वह यूपी 24 जून 1991 से 6 दिसंबर 1992 तक यूपी के मुख्यमंत्री भी रहे। वह लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं।

रिकॉर्ड 539 लोगों ने कोरोना को दी मात

गाजियाबाद में कोरोना को मात देने वालों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। विगत छह महीने के भीतर पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 539 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। 11 हजार संक्रमितों के सापेक्ष अब तक जिले में 9404 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार से घटकर 1,858 हो गई है।

पंद्रह बुजुर्गों समेत 273 संक्रमित मंगलवार को मिले हैं। इनमें मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी के बुजुर्ग शामिल हैं। इंदिरापुरम के छह परिवारों के 24 सदस्यों के साथ ही गोविंदपुरम, वैशाली, नेहरू नगर और लोनी के एक-एक परिवार के चार से पांच सदस्य संक्रमित हो गए हैं। वहीं डासना जेल के तीन बंदी संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा दो गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें एक लालकुआं और एक नंदग्राम की रहने वाली है।

Related Articles

Back to top button