उत्तर प्रदेशराज्य

प्रियंका गांधी का मौन व्रत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में प्रियंका आज GPO स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन व्रत रखेंगी, जोकि तीन घटों तक चलेगा। उन्होंने हिंसा के आरोपी अशीष मिश्र के पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है।

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सक्रिय हैं। –

प्रियंका गांधी वाड्रा के मौन व्रत को लेकर लखनऊ के सभी पदाधिकारियों को सोमवार सुबह से ही प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचने के लिए कहा गया है। बड़ी संख्या में पार्टी दफ्तर से कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर पहुंचेंगे। जहां प्रियंका गांधी प्रदर्शन में शामिल होंगी।

Related Articles

Back to top button