उत्तर प्रदेशराज्य

डेनमार्क की प्रधानमंत्री रविवार को आगरा में

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : रविवार को सूर्योदय से सुबह 7:30 बजे तक ताजमहल में पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन की विजिट के चलते ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। आगरा किला में पर्यटकों को सुबह 7:30 से 10 बजे तक प्रवेश नहीं मिलेगा।

                  रविवार को सुबह डेनमार्क की प्रधानमंत्री की विजिट के चलते बंद रहेगा ताजमहल।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन रविवार को आगरा आ रही हैं। उनका ताजमहल और आगरा किला देखने का कार्यक्रम है। वीआइपी विजिट के चलते दोनों स्मारकों में पर्यटकाें को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने वेबसाइट पर ताजमहल और किला की बंदी के समय की जानकारी स्क्राॅल के माध्यम से दी है। इसके अनुसार ताजमहल सूर्योदय से सुबह 7:30 बजे तक और आगरा किला सुबह 7:30 से 10 बजे तक बंद रहेगा। इस अवधि में कोई भी पर्यटक स्मारक में प्रवेश नहीं पा सकेगा और उसे इंतजार करना पड़ेगा।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button