मनोरंजन

नहीं रहे ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :रामानंद सागर के फेमस धार्मिक सीरियल में ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया हैं। 82 साल के अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अरविंद त्रिवेदी बीते काफी वक्त से उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं कुछ सालों से उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत थी।

रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया हैं। 82 साल के अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया।
रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया हैं। 82 साल के अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया।

1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभा कर अरविंद त्रिवेदी ने घर घर में अपनी खुद की खास पहचान बनाई थी। कई बार उनके निधन की अफवाहें उड़ीं थीं लेकिन इस बार इस महान आत्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 82 साल अरंविद के निधन ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस और स्टार्स तक को हिला कर रख दिया। है।

Related Articles

Back to top button