उत्तर प्रदेशराज्य

सीतापुर में अलर्ट, बार्डर पर बढ़ी सुरक्षा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: लखीमपुर के तिकुनिया में हुए विवाद के बाद जिले में पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। लखीमपुर के बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संबंधित थानों को निर्देश दिए गए हैं। लखीमपुर जाने वाले रास्तों पर सतर्क रहने को कहा गया है। किसान नेताओं पर भी नजर रखी जा रही है। लखीमपुर जिले की सीमा हरगांव, इमलिया सुल्तानपुर व महोली कोतवाली में आती है। इसके अलावा लहरपुर से लखीमपुर का रास्ता है।

विवाद के बाद सीतापुर-लखीमपुर रोड़ पर दशरथपुर के पास पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
                      विवाद के बाद सीतापुर-लखीमपुर रोड़ पर दशरथपुर के पास पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

निघासन तहसील के बनबीरपुुर गांव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। गुस्साए किसान प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा पदाधिकारी ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। कई किसान घायल हुए, इसके बाद विवाद और अधिक बढ़ गया। कई गाडियां फूंकी गई। लखीमपुर में हुए इस विवाद को लेकर जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। विवाद के बाद सीतापुर-लखीमपुर रोड़ पर दशरथपुर के पास पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। हरगांव का दशरथपुर लखीमपुर जिले का बार्डर पर है। थानाध्यक्ष हरगांव, खुद ही बार्डर पर मुस्तैद हैं। वहीं कस्बे में भी पुलिस मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button