उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस के पूर्व विधायक गयादीन ने सपा जॉइन किया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में चुनाव होने में महज 5 माह बचे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने सपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा पूर्व विधायक उरई विनोद चतुर्वेदी ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा जॉइन की है। ​​​​​​​

                                                        अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने सपा का दामन थामा

हमीरपुर से विधायक रह चुके कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी ने सपा का दामन थाम लिया है। गयादीन अनुरागी ने प्रदेश नेतृत्व (अजय कुमार लल्लू) पर सवाल उठाते हुए अपना इस्तीफा पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को भेज दिया है। अपने इस्तीफे में गयादीन अनुरागी ने यूपी कांग्रेस कमेटी के बड़े पदाधिकारियों की कार्यशैली और निष्क्रियता के कारण पार्टी में असहज महसूस करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button