उत्तर प्रदेशराज्य

हल्का और किफायती है नया एलपीजी सिलेंडर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ। अब भारी-भरकम रसोई गैस सिलेंडर से राहत मिलने जा रही है। हल्के, किफायती और बेहतर सुविधा देने वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लांच हो गया है। कम वजन के और देखने में आकर्षक कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर इंडियन आयल कारपोरेशन ने जारी किया है। यह रसोई गैस सिलेंडर फिलहाल देश के 28 शहरों में मिल रहा है। धीरे-धीरे उपलब्धता के आधार पर अन्य शहरों में भी लोगों को उपलब्ध हो सकेगा। करीब 15 किलोग्राम वजन के इन एलपीजी गैस सिलेंडरों से बुजुर्गों और कमजोर महिलाओं को राहत मिलेगी।

हल्के, किफायती और बेहतर सुविधा देने वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लांच हो गया है।
                     हल्के, किफायती और बेहतर सुविधा देने वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लांच हो गया है।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पिछले दिनों मथुरा जिले के वृंदावन में इंडियन आयल कारपोरेशन के सहयोग से उज्जवला-2 योजना के लाभार्थी महिलाओं को कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर वितरित किया। कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लोहे के गैस सिलेंडरों के वजन की तुलना में काफी कम वजन का है और इनमें गैस की मात्रा का भी पता लगता रहेगा। आधुनिक रसोई के लिए यह सिलेंडर एकदम उपयुक्त है। यह घरेलू वर्तमान सिलेंडर की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत हल्का है।

यह पुराने घरेलू एलपीजी सिलेंडर से वजन में आधा और खूबसूरत है। ये सिलेंडर पारदर्शी प्रकृति के हैं, जिससे ग्राहकों के लिए एलपीजी के स्तर को देखना आसान होगा। यानी आपको सीधे पता चल जाएगा कि इसमें कितनी गैस बची है। ये सिलेंडर पूर्ण रूप से जंग रोधी हैं। सबसे खास बात है कि इस सिलेंडर में धमाका नहीं होगा यानी यह ब्लास्ट नहीं करेगा। आग लगने की दशा में यह सिलेंडर पिघल जाएगा।

Related Articles

Back to top button