उत्तर प्रदेशलखनऊ

UPSC ने पहली बार पिंक किया अप्लीकेशन पोर्टल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : यूपीएससी एनडीए परीक्षा में शामिल होने के लिए इंतजार कर रहीं महिला उम्मीदवारों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। संघ लोक सेवा आयोग ने आज से यानी कि, 24 सितंबर, 2021 से महिलाओं के एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। इसके तहत आयोग ने पहली बार पोर्टल को पिंक कलर का किया है। वहीं पोर्टल पर लिखा हैं, एनडीए II केवल महिला उम्मीदवारों के लिए। इसके तहत अब महिला उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। बता दें कि अभी तक इस परीक्षा में केवल पुरुष ही भाग ले सकते थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल कर मांग की गई थी कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और एवं नौसेना अकादमी में महिलाओं को भी प्रवेश दिया जाए।

वकील कुश कालरा ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। संविधान में पुरुष और महिला को बराबर का हक दिया गया है इसलिए इन दोनों प्रतिष्ठित संस्थाओं में महिलाओं का भी प्रवेश होना चाहिए।

इस संबंध में वकील कुश कालरा ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि ये महिलाओं के साथ भेदभाव है। संविधान में पुरुष और महिला को बराबर का हक दिया गया है, इसलिए इन दोनों प्रतिष्ठित संस्थाओं में महिलाओं का भी प्रवेश होना चाहिए। उन्होंने कहा था कि, सेना में युवा अधिकारियों की नियुक्ति करने वाले नेशनल डिफेंस एकेडमी लड़कों को ही दाखिला मिलता है। ऐसा करना उन योग्य लड़कियों के मौलिक अधिकारों का हनन है, जो सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button