उत्तर प्रदेशराज्य

अगले 48 घंटे रहेगा मौसम में बदलाव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। शुक्रवार तड़के राजधानी लखनऊ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली भी गिरी। हालांकि, किसी नुकसान की सूचना नहीं है। अगले 48 घंटे लखनऊ में बादल छाए रह सकते हैं। हल्की से लेकर मध्यम बारिश के आसार हैं।

भारतीय मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के 23 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।

Related Articles

Back to top button