उत्तर प्रदेशराज्य

योगी ने किया मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अगुआई में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एक टीम बनाई है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

धर्मेन्द्र प्रधान के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार से लखनऊ में हैं। कल पहले चरण की चुनावी बैठक के गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उनके साथ धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पीएम नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित इस प्रदर्शनी का सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर ने अवलोकन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ की यहां पर मौजूदगी में आज ही भाजपा चुनावी संगठन की बैठक होगी। जिसके बाद सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा चुनावी संगठन की बैठक में सभी प्रभारियों के काम का बंटवारा किया जाएगा। चुनाव प्रभारी गण गुरुवार को एक बार फिर से मंथन में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button