उत्तर प्रदेशराज्य

सरकारी नौकरी पर रोक लगाने के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी नौकरी पर रोक लगाने और पांच साल तक संविदा पर तैनाती के आदेश के विरोध में सपाइयों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को राष्ट्रपति से संबोधित ज्ञापन सौंपा।

सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. फैजान और मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में सपा कार्यालय से जुलसू के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमें कहा कि प्रदेश में किसान बेहाल है, शिक्षा मंहगी होती जा रही है, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को चीनी मिल पर 15 करोड़ बकाया है। उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। बीजेपी ने सस्ती शिक्षा का वादा किया था। मगर शिक्षा मंहगी हो गई है। सरकारी नौकरियों पर रोक लगा दी है, सरकारी विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों व सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करने की सरकार फिराक में है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जन विरोधी निर्णय को वापस ले। इस मौके पर मनीष वर्मा, आनंद अवस्थी, अफसर अली, अभिनव राजपूत, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे |

सिर मुड़वाकर जताया विरोध : सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह के नेतृत्व में मंगलीपुरवा तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने सिर मुड़वाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं को धोखा दिया। प्रदेश में जंगलराज कायम है। कोरोना के नाम पर करोड़ का गोलमाल किया गया। प्रदेश में सरकारी नौकरी व्यवस्था चिताजनक है। इस मौके पर अंकित सिंह, उमाकांत गुप्ता, सुधाकर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button