उत्तर प्रदेशराज्य

सहयोगी पार्टी UP में लड़ेगी विधानसभा चुनाव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :बिहार में NDA की सहयोगी VIP ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय कर लिया है। शुक्रवार को पार्टी के संस्थापक और नीतीश सरकार में पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी ने प्रयागराज में भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की।

                         मंत्री मुकेश साहनी प्रयागराज में ओपी राजभर से मिले

आरक्षण और विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे चर्चा चली। मुकेश साहनी भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होकर यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इससे पहले मुकेश साहनी का शुक्रवार को एक अलग ही रंग नजर आया था। उन्होंने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर गंगा नदी में 71 हजार मछलियां डाली थीं। मुकेश साहनी ने कहा कि ‘दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसलिए प्रदेश की सत्ता में भागीदारी जरूरी है। निषाद समाज को किसी की जरूरत नहीं। VIP पार्टी अपने बलबूते पर यूपी की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी दिल्ली और बंगाल की तर्ज पर निषादों को आरक्षण भी दिलाएगी।’

Related Articles

Back to top button