उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

M .L .C उदयवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस को लताड़ा

M .L .C उदयवीर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (समाजवादी पार्टी ) जब विधायक निवास से M .P CN सिंह के घर शोक सभा में सम्मिलित होने हेतु प्रतापगढ़ के लिए निकले , तभी उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें भौखण्डी निवास पर ही रोक लिया गया |जवाब मांगने पर थानाध्यक्ष (SHO ) के पास कोई लिखित आदेश नहीं था |

इस बात को लेकर MLC उदयवीर सिंह ने अपनी बात कहते हुए SHO को लताड़ा और बोला की आप कानून के अधिकारी है,और आपको कानून नहीं पता कि विधायक या विधानपरिषद सदस्य को बिना लिखित आदेश , बिना कारण रास्ते मे रोकने का क्या मकसद है |

यह तानाशाही रवैया उचित नहीं है| इस पर S .H .O गौतमपल्ली केवल हिला हावली करते नजर आये और साथ मे भौखण्डी चौकी इंचार्ज भी थे |

उदयवीर सिंह व उनके साथी सहयोगी को अन्य जगहों भी रोका गया और जिसके कारण उनको रायबरेली से लखनऊ वापस आना पड़ा|

Related Articles

Back to top button