उत्तर प्रदेशराज्य

चलो एप पोर्टल’ से जुड़ेंगी लखनऊ की स‍िटी बसें

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :नगरीय परिवहन अपनी वेबसाइट को चलो एप पोर्टल से जोड़ रहा है। ट्रायल शुरू हो गया है। इसका फायदा दैनिक यात्रियों का होगा। यात्री घर बैठे ही बसों की लोकेशन प्राप्त कर अपनी सुविधानुसार यात्रा के लिए निकल सकेंगे। इसके अलावा ई-बसों के लिए इस नई वेबसाइट में कई अहम जानकारियां होंगी। नगर बसों के सभी रूट, नए बनाये जाने वाले मार्ग, समय-सारिणी, किराया, सुविधाओं के अलावा सिटी बसों से संबंधित तमाम जरूरी चीजें दैनिक यात्री चंद पलों में अपने मोबाइल से जान सकेगा।

         पुरानी खटारा नगर बसों की तरह अधूरी जानकारी देने वाली बल्कि यह नगर बस की अपग्रेड वेबसाइट होगी।

पुरानी खटारा नगर बसों की तरह अधूरी जानकारी देने वाली बल्कि यह नगर बस की अपग्रेड वेबसाइट होगी। इसमें आ रही 100 स्मार्ट इलेक्ट्रिक सिटी बसों के अलावा 40 पुरानी ई-बसों को भी जोड़ा जाएगा। नगर बस प्रशासन वेबसाइट को स्मार्ट बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। सौ नगर बसों के संचालन के साथ ही यह अपग्रेड वेबसाइट आमजन के लिए शुरू कर दी जाएगी। इसमें आमजन को नगर बसों से जुड़ी हर अहम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इसमें नगर बस के पूरे बेड़े का ब्यौरा दर्ज रहेगा। खास बात यह होगी कि इस बार बनाई जाने वाली यह वेबसाइट दोभाषा में यानी हिंदी और अंग्रेजी में नगर बसों की जानकारी आमजन को देगी।

Related Articles

Back to top button