NCRB के आंकड़े गिनाकर BJP को घेरा
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने NCRB के आंकड़े गिनाते हुए योगी सरकार पर हमला किया। गुरुवार को सपा मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलश यादव ने कहा कि कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर वन है। प्रदेश में भय का वातावरण है, दंगाई सरकार में पहुंच गए हैं। भाजपा सरकार ने मां गंगा तक को धोखा दिया। लूटपाट इस स्तर पर कि भाजपा के खुद के नेता लुटे जा रहें हैं। गाय के नाम पर भाजपा लूट की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनवरी में किसान की आय दोगुनी हो जाएगी। इस सरकार की विदाई से किसानों की समृद्धि होगी। भाजपा को झूठ प्रशिक्षण केंद्र खोल देना चाहिए, चाहे तो जमीन सपा दे देगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व इनकम टैक्स अफसर सुबचन राम, पूर्व बसपा प्रत्याशी बद्री प्रसाद चौधरी समेत दर्जन दूसरे दल के नेता शामिल हुए है।