उत्तर प्रदेशराज्य

केंद्रीय मंत्री का करीबी बता लोकभवन में घुस रहे थे दो संदिग्ध

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:खुद को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का करीबी बताकर लोकभवन में घुसने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से एक विधान भवन का पास मिला है। जांच में पता चला कि पास की अवधि समाप्त हो चुकी है। पूछताछ में दोनों आरोपितों का फर्जीवाड़ा सामने आया है।

खुद को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का करीबी बताकर लोकभवन में घुसने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र कुमार मिश्र के मुताबिक केंद्रीय मंत्री का करीबी बताकर लोकभवन में प्रवेश करने के आरोप में पंकज गुप्ता और मजहर अजीद फारुखी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पारा के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले हैं। आरोपितों के खिलाफ आरआइ लोकभवन ने एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपितों ने एक कागज दिखाते हुए लोक भवन के सुरक्षाकर्मियों को गुमराह किया था। आरोपितों ने कहा था कि वे केंद्रीय मंत्री की सिफारिश पर एक मामले की पैरवी में आए हैं। छानबीन में दोनों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद लोक भवन के सुरक्षाकर्मियों ने हजरतगंज पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। हालांकि, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा-व्यवस्था पहले से ही काफी मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button