राजनीति

प्रियंका ने दिल्ली में बुलाई बैठक

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली पहुंची कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को 2022 चुनाव को लेकर बैठक बुलाई है। प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में दिल्ली में आयोजित होने वाली इस बैठक में दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद समेत 9 सदस्य मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा बीते दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान संगठन के सभी जोन वार पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर की गई चर्चा के बाद अहम मंथन किया जाएगा। बैठक में 2022 चुनाव की तैयारियों में जुटी यूपी कांग्रेस की टीम को और कैसे धार दिया जाए इस पर मंथन होगा। दोपहर बाद होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर भी चर्चा होगी।

      दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद की मौजूदगी में 9 सदस्यों के साथ दिल्ली में यूपी चुनाव को लेकर होगा मंथन

अचानक दौरा रद्दकर दिल्ली पहुंची थीं प्रियंका
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को रायबरेली में अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिल्‍ली लौट गई थीं। प्रियंका गांधी ने दो दिनों तक लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में इसस पहले पार्टी के पदाधिकारियों साथ बैठक की थी।

Related Articles

Back to top button