उत्तर प्रदेशराज्य

गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन सभी के लिए संदेश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पहले असम में नेतृत्व परिवर्तन और फिर उत्तराखंड, कर्नाटक और अब गुजरात में चुनाव से महज से एक साल पहले मुख्यमंत्री का बदला जाना साफ संकेत है कि भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए सिर्फ साफ छवि पर्याप्त नहीं है। विकास कार्य भी पर्याप्त नहीं है। जनता के बीच यह भावना जरूरी है कि विकास हो रहा है। जिस तरह चार-पांच महीनों में चेहरे बदले गए हैं, उसके बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि अन्य राज्यों में भी बदलाव हो सकता है।

                                        भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए सिर्फ साफ छवि ही पर्याप्त नहीं

इन राज्‍यों में यह रही वजह 

असम में यूं तो सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री थे और कई विकास कार्य भी हो रहे थे लेकिन शुरुआत से ही वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ही चेहरा थे। उत्तराखंड में रावत सरकार में विकास ही गति नहीं पकड़ पाई थी और कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के कारण पार्टी के अंदर खेमेबाजी बढ़ गई थी।

हर राज्य के नेतृत्व के लिए यह संदेश

सामान्यतया ऐसे वक्त में बदलाव से हर पार्टी बचती रही है लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इसे भी कर दिया। सूत्रों के अनुसार, हर राज्य के नेतृत्व के लिए यह संदेश है कि उन्हें काम करना भी पड़ेगा और काम करते दिखना भी पड़ेगा। पिछले दिनों जातिगत समीकरण पर भी तेज काम होता देखा गया है। कर्नाटक में पार्टी ने फिर से लिंगायत के हाथ ही कमान दी है। गुजरात में पाटीदार फिर से सरदार हुआ। यह संकेत भी अहम है।

Related Articles

Back to top button