उत्तर प्रदेशराज्य
हैवानियत की हद , खौलते हुए तेल में हाथ डालकर जलाया
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मामूली विवाद में बंगला बजार चौराहे के पास दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लोहे के राड चले। धारदार हथियार से वार किया गया। इसके बाद खौलते हुए तेल में हाथ डालकर जला दिया। संघर्ष में दोनों पक्षों से लोग घायल हुए।

एक पक्ष से विनोद यादव को गंभीर हालत में लोकबंधु में भर्ती कराया कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल अभिषेक गौतम का भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।