उत्तर प्रदेशराज्य

‘हम वचन निभाएंगे’ कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुराना गौरव वापस दिलाने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में कुछ अप्रत्याशित करने की योजना के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में मैराथन बैठक शुरू कर दी है। गुरुवार को दिन में लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन तक मैराथन बैठक करेंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस को ही उत्तर प्रदेश में हर घर तक पहुंचाने के लिए 12 हजार किलोमीटर की हम वचन निभाएंगे कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालेंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारी पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ में अपने दो दिन के प्रवास में गहन मंथन कर रही है। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित गोविन्द वल्लभ पंत की जयंती पर उनको नमन किया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अपनी योजना साझा की। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस को ही उत्तर प्रदेश में हर घर तक पहुंचाने के लिए 12 हजार किलोमीटर की ‘हम वचन निभाएंगे’ कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालेंगे। जिससे कि पार्टी हर व्यक्ति के बेहद करीब जा सके। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सलाहकार और रणनीति कमेटी के साथ बैठक में आगामी चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया। कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी ने पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय लिया।

Related Articles

Back to top button