उत्तर प्रदेशराज्य

फ्लैट में लगी भीषण आग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में वजीर हसन रोड पर एक फ्लैट में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। पॉश इलाके में आग की सूचना मिलते ही पॉवर सप्लाई बंद की गई। थोड़ी ही देर में दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

                                                                       फ्लैट से उठतीं लपटें और धुआं।

पूरा सामान जलकर राख

पुलिस के मुताबिक वजीर हसन रोड पर एलडीए अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर प्रयागराज से रिटायर्ड महिला इंस्पेक्टर का परिवार फ्लैट नम्बर 2/220एफ में रहता है। उनके बेटे विशाल राय ने बताया कि रात में बिजली जाने पर मोमबत्ती जलाई गई थी। लाइट आयी तो लोग मोमबत्ती जलती हुई छोड़कर दूसरे कमरे में चले गए। इसी मोमबत्ती से किसी चीज में आग लगी जो पूरे फ्लैट ने फैल गयी। उन्होंने बताया कि फ्लैट का हर सामान जलकर राख हो गया।

फाइलों से भरे कमरों में फैलती गयी आग

आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों के मुताबिक फ्लैट के करीब सभी कमरों में पुरानी फाइलें और कागजात रखे थे। इसकी वजह से आग एक कमरे से दूसरे कमरे तक फैलती गयी। देखते-देखते आग ने पूरे फ्लैट को।आगोश में ले लिया। गनीमत रही कि समय से बचाव कार्य शुरू हो गया, जिसकी वजह से आसपास के दूसरे फ्लैट आग की चपेट में नही आए।

Related Articles

Back to top button