उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिशन शक्ति महिलाओं के लिए एक बड़ा माध्यम बन गई है। मिशन शक्ति के जरिए प्रदेश की महिलाओं के कदम स्वावलंबन की राह पर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वृहद अभियान से एक ओर महिलाओं को संबल मिला है दूसरी ओर सरकार की योजनाओं से जुडऩे का मौका भी मिल रहा है।

मिशन शक्ति के जरिए प्रदेश की महिलाओं के कदम स्वावलंबन की राह पर तेजी से बढ़ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की बेटियां और महिलाएं लघु कुटीर उद्योग से जुड़कर अपनी जैसी तमाम दूसरी महिलाओं की जिंदगी को संवार रही है। हैंडीक्राफ्ट, जूट, परिधानों का कार्य कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। इसके साथ ही दूसरों के लिए रोजगार का माध्यम भी बन रही हैं।

कोरोना की लहर के बाद भी पूरी हुई जरूरत

लघु कुटीर उद्योग से जुड़ी वाराणसी की शारदा सिंह ने बताया कि बीते वर्ष कोरोना की पहली लहर में जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए जूट से बने उत्पादों का काम शुरू किया। इस काम से बहुत कम समय में अब तक सौ महिलाओं को जोड़ लिया है। उन्होंने बताया कि मेरी इस कार्य से मेरी प्रति माह एक लाख तक की आय हो जाती है।

Related Articles

Back to top button