उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या दौरे से पहले इकबाल अंसारी का हमला

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सात सितम्बर के रामनगरी अयोध्या दौरे से पहले ही उनका विरोध शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की जड़ जमाने के प्रयास में लगे ओवैसी के अयोध्या आगमन पर बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी को आपत्ति है।

                                इकबाल अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी मुसलमान अमन पसंद हैं।

इकबाल अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी मुसलमान अमन पसंद हैं। इसी कारण यहां के सभी मुसलमान को असदुद्दीन ओवैसी से सावधान रहने की जरूरत है। उनके दौरे को लेकर मुस्लिम समाज ही सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा असदुद्दीन ओवैसी को अपनी नफरत तथा धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति को हैदराबाद तक ही सीमित रखना चाहिए। उत्तर प्रदेश में हर तरफ अमन-चैन है। इसी कारण ओवैसी को यहां नहीं आना चाहिए। इसी कारण वह उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करें।

Related Articles

Back to top button