उत्तर प्रदेशराज्य

SI भर्ती लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की गयी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई पीईटी के नतीजों की घोषणा सोमवार, 30 अगस्त 2021 को की। यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कुल 183 पदों के लिए 4 और 5 दिसंबर 2020, 11 फरवरी 2021, 20 मार्च 2021 और 26 जून 2021 को आयोजित पीईटी के आधार पर कुल 262 उम्मीदवारों को अगले चरण यानि लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की गयी शारीरिक दक्षता परीक्षा  के नतीजों की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उम्मीदवारों को पीईटी में सफल घोषित किया है उन्हें चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अब लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना है। लिखित परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में 5 सितंबर 2021 को किया जाना है।

Related Articles

Back to top button