उत्तर प्रदेशराज्य

महिला सिपाही का युवक ने तोड़ा सिर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गश्त पर निकली पिंक पेट्रोलिंग में तैनात महिला सिपाही को सिरफिरे युवक ने लहूलुहान कर दिया। आरोपी ने पहले सिपाही पर भद्दे कमेंट किए। उसके बाद लोहे की रॉड से सिर फोड़ दिया। घटना में सिपाही मौके पर गिर गई।

                                                    खाकी का भी डर नहीं

उधर, पुलिस कमिश्नर ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए घटना के 4 घंटे के अंदर ही आरोपी पर हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के वकील पिता ने बेटे को साइको बताया है।

मामला अलीगंज का है पिंक पेट्रोलिंग पर तैनात महिला शाम को निकली थी तभी एक सिरफिरे युवक ने भद्दे कमेंट करे जिसपर महिला ने फटकार लगाई जिससे युवक ने महिला सिपाही के सर पर रोड से वार कर दिया।

घटना में महिला सिपाही के सिर से खून बहने लगा। वह बेसुध होकर गिर गई। इतने में युवक भाग निकला। राहगीरों ने किसी तरह सिपाही की जान बचाई और थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को अस्पताल पहुंचाया।

इंस्पेक्टर अलीगंज पन्ने लाल यादव ने बताया कि आरोपी प्रभात सिंह के पिता पेशे से वकील हैं। परिजनों ने युवक को साइको बताया है। उनका कहना है कि वह अक्सर लोगों से मारपीट कर देता है।

Related Articles

Back to top button