उत्तर प्रदेशराज्य

राष्ट्रपति ने रखी प्रदेश के पहले आयुष विश्‍वविद्यालय की नींव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द भटहट के पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उन्‍होंने प्रदेश के पहले आयुष विश्‍वविद्यालय की नींव रखी। उनके साथ उनकी पत्नी एवं देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द, राज्यपाल आनंदीबेन भी हैं।

      राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द उत्तर प्रदेश के अपने चार दिन के दौरे में तीसरे दिन गोरखपुर पहुंच गए हैं।

राष्ट्रपति भटहट के पिपरी स्थित आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी एवं देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उनकी बेटी भी हैं। राष्ट्रपति मंच पर पहुंचने वाले हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शनिवार सुबह 10.31 बजे अपनी पत्नी एवं देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मेयर और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। मानीराम के सोनबरसा में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। 3.15 बजे राष्ट्रपति एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

आयुष विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास करेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति भटहट के पिपरी में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे और उसके बाद मानीराम के सोनबरसा में महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 3.15 बजे राष्ट्रपति एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। यहां पर दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हैं। शुक्रवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपरी एवं सोनबरसा में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों पर अंतिम मुहर लगाई।

Related Articles

Back to top button