उत्तर प्रदेशराज्य

मंत्रिमंडल से नहीं होगी किसी की छुट्टी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी होने लगी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का 29 अगस्त को प्रदेश का दौरा सम्पन्न होने के बाद चार मनोनीत विधान परिषद सदस्यों के नाम की सूची जारी होने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख भी तय हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भाजपा हाईकमान ने किसी भी मंत्री को बाहर नहीं करने का निर्देश भी दिया है।

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में अभी सात मंत्रियों की जगह खाली है। बीती 19 अगस्त को नई दिल्ली में भाजपा हाईकमान की बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार तथा मनोनीत विधान परिषद सदस्यों के नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच इसी को लेकर पिछले सप्ताह बैठक हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भाजपा हाईकमान ने किसी भी मंत्री को बाहर नहीं करने का निर्देश भी दिया है। भाजपा किसी को भी नाराज करने की स्थिति में नहीं है। इसके साथ ही जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति भी तय की गई है। 2022 के चुनाव को देखते हुए नए मंत्रियों को शामिल किया जाए, लेकिन पुराने किसी भी मंत्री की योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से छुट्टी नहीं होगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार के विस्तार में आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें छह भाजपा के होंगे जबकि सहयोगी दलों के दो विधायकों को भी मंत्री बनाया जाएगा। भाजपा की तरफ से संभावित मंत्रियों की सूची में हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद का भी नाम शामिल हैं। इनके साथ विधायक पलटू राम, कृष्णा पासी, तेजपाल नागर व छत्रपाल गंगवार को मंत्री बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button